RRB Group D Cancelled 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती रद्द, जानें कारण और पूरी जानकारी

by TheSarkariForm
Join Genius jankari WhatsApp Channel

RRB Group D Cancelled 2025: रेलवे ग्रुप D लेवल 1 भर्ती 32,438 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से 1 मार्च 2025 तक चली थी। इस भर्ती के तहत लगभग 60 लाख से अधिक आवेदन भरे जाने की उम्मीद है, ऐसे में भर्ती रद्द होने की खबर ने लाखों अभ्यर्थियों को चिंतित कर दिया है।

इस विवाद की जड़ ग्रुप D भर्ती से ITI अनिवार्यता हटाने का फैसला है। इस बदलाव के खिलाफ ITI अभ्यर्थियों ने रेलवे के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, और इस मामले पर अंतिम फैसला 28 मार्च 2025 को सुनाया जाएगा।

इसी के चलते सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती 2025 को स्थगित कर दिया है। हालांकि, अब तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

RRB Group D Cancelled 2025 News

लाखों अभ्यर्थियों ने रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 की तैयारी के लिए महंगे कोर्स और कोचिंग ज्वॉइन कर ली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भर्ती रद्द होने की खबरें पूरी तरह से सत्यापित नहीं हैं। अब तक रेलवे द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है, और न ही उच्च न्यायालय ने कोई अंतिम फैसला सुनाया है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा RRB Group D Level 1 भर्ती 2025 को रद्द करने या जारी रखने पर अंतिम निर्णय 28 मार्च 2025 को सुनाया जाएगा।

संभावित फैसले दो हो सकते हैं—या तो भर्ती को रद्द कर नए नियमों के तहत दोबारा आयोजित किया जाएगा, या फिर मौजूदा भर्ती नियमों में संशोधन कर ITI को फिर से अनिवार्य किया जाएगा और केवल 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त पद निर्धारित कर पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें।

Read More: CCRH Recruitment 2025: Walk-in Interview for Junior Research Fellow Post

RRB Group D Cancelled 2025 Latest Update

इस लेख में उच्च न्यायालय द्वारा रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 को स्थगित करने से संबंधित अधिसूचना की PDF उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार इस PDF को डाउनलोड करके भर्ती प्रक्रिया पर उच्च न्यायालय द्वारा नोटिस किए गए मुख्य बिंदुओं की जांच कर सकते हैं।

इन्हीं मुख्य बिंदुओं के आधार पर हाई कोर्ट ग्रुप D भर्ती मामले में अपना फैसला सुनाएगा। 28 मार्च 2025 को रेलवे ग्रुप D भर्ती स्थगित करने को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा की जाने वाली घोषणा की जानकारी इसी लेख में अपडेट कर दी जाएगी

RRB Group D Cancelled 2025 Notice 

You may also like

Leave a Comment